झाविमो व तृणमूल की बनेगी सरकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बाबूलाल व बंधु तिर्की ने कहा बेड़ो : झारखंड में झारखंड विकास मोरचा व तृणमूल कांग्रेस के गंठबंधन की सरकार बनेगी और यहां सुशासन की स्थापना होगी. झारखंड विकास मोरचा के सुप्रीमो व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बंधु तिर्की बेड़ो में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता […]
विज्ञापन
बाबूलाल व बंधु तिर्की ने कहा
बेड़ो : झारखंड में झारखंड विकास मोरचा व तृणमूल कांग्रेस के गंठबंधन की सरकार बनेगी और यहां सुशासन की स्थापना होगी. झारखंड विकास मोरचा के सुप्रीमो व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक बंधु तिर्की बेड़ो में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में महाराष्ट्र व हरियाणा जैसे परिणाम नहीं आयेंगे. यहां नरेंद्र मोदी का कोई लहर नही है. विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि भाजपा के हसीन सपनों पर झारखंड में विराम लग जायेगा.
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस व झारखंड विकास मोरचा की नीति व सिद्धांत राज्य की जनता के हितों को ध्यान में रखकर बनायी गयी है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झारखंड में गंठबंधन की सरकार बनेगी. यहां भाजपा व कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा. वहीं भाजपा छोड़कर झाविमो में आये प्रो दुखा भगत ने कहा कि भाजपा अब भ्रष्टाचारियों की पार्टी बन कर रह गयी है. कार्यकर्ताओं व झारखंड की जनता की जनभावना का भाजपा में कहीं कोई सम्मान नहीं है. माटी से जुड़े भाजपा के कार्यकर्ता अब अपनी ही पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










