पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने कैसे की भारत में घुसपैठ,देखें वीडियो

Updated at : 08 Nov 2014 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने कैसे की भारत में घुसपैठ,देखें वीडियो

नयी दिल्ली : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार भारत में घुसपैठ की है. चौकिए नहीं यह उनसे गलती से हो गया है. दरअसल वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजरों की हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे कुरैशी अनजाने में भारतीय सरहद में घुस गए. इसका एक वीडियो यू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार भारत में घुसपैठ की है. चौकिए नहीं यह उनसे गलती से हो गया है. दरअसल वाघा बॉर्डर पर पाकिस्तानी रेंजरों की हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे कुरैशी अनजाने में भारतीय सरहद में घुस गए. इसका एक वीडियो यू ट्यूब में खूब धूम मचा रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=u05d8nsT_H0

इसके बाद वहां मौजूद पाकिस्तानी रेंजर उनके पीछे दौड़े और उन्हें पाकिस्तानी सीमा में आने को कहा. बताया जा रहा है कि कुरैशी जीरो लाइन का दौरा करते वक्त भारतीय अधिकारियों से हाथ मिलाने के लिए आगे आ रहे थे.

इस वीडियो में कुरैशी ने हंसते कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मैं भारत में घुस गया था.’ तो इसके जवाब में उनके साथ के ही किसी ने कहा, ‘वो भी बिना वीजा के.’यदि कोई सामान्य रूप से सीमा लांघता है तो उसे गिरफ्तार किया जाता है. कई बार ऐसी घटना हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola