झाविमो-तृणमूल के प्रचार में पहुंचेंगी ममता बनर्जी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत लगायेंगी. ममता झाविमो-तृणमूल के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आयेंगी. तृणमूल कांग्रेस कई सिने स्टार समेत फुटबॉल खिलाड़ी वाइचुंग भुटिया को भी चुनाव प्रचार में लगायेगी. मिली सूचना के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती भी चुनाव प्रचार में […]
विज्ञापन
रांची : तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत लगायेंगी. ममता झाविमो-तृणमूल के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने आयेंगी. तृणमूल कांग्रेस कई सिने स्टार समेत फुटबॉल खिलाड़ी वाइचुंग भुटिया को भी चुनाव प्रचार में लगायेगी. मिली सूचना के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे.
गुरुवार की देर रात झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने ममता बनर्जी से मुलाकात की. गंठबंधन की जमीनी स्थिति और चुनावी रणनीति पर लंबी चर्चा हुई. तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल राय भी बातचीत में मौजूद थे. प्रदेश के नेताओं ने तृणमूल सुप्रीमो से चुनाव अभियान में हिस्सा लेने का आग्रह किया.
ममता बनर्जी ने हटिया और खिजरी विधानसभा के लिए प्रचार में हिस्सा लेने पर हामी भी भरी. प्रदेश के नेताओं को प्रचार अभियान का खाका तैयार करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










