जनता झाविमो के साथ: बाबूलाल

रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को तमाड़ विधानसभा में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षो में राज्य की काफी दुर्दशा हुई है. सभी दल व सरकार को जनता ने देखा है इसलिए जनता इस बार झाविमो को अपना मत देने का मन बना चुकी है. उन्होंने […]
रांची : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को तमाड़ विधानसभा में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षो में राज्य की काफी दुर्दशा हुई है. सभी दल व सरकार को जनता ने देखा है इसलिए जनता इस बार झाविमो को अपना मत देने का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि वे इस बार झाविमो को पूर्ण बहुमत दें.
समारोह में महादेव रविनाथ पाहन अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ झाविमो में शामिल हुए. कार्यक्रम को खूंटी जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र, राजीव रंजन मिश्र, प्रभुदयाल बड़ाइक, तौहिद आलम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




