ePaper

पाकिस्‍तान : इमरान खान की रैली में भगदड़, 8 लोगों की मौत, 40 घायल

Updated at : 11 Oct 2014 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान : इमरान खान की रैली में भगदड़, 8 लोगों की मौत, 40 घायल

लाहौर : पाकिस्तान में आज विपक्षी नेता इमरान खान की रैली में मची भगदड में एक बच्चा समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए. पाकिस्तान में पिछले साल हुए चुनावों में कथित धांधली को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष इमरान खान द्वारा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर इस्तीफे का दबाव […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में आज विपक्षी नेता इमरान खान की रैली में मची भगदड में एक बच्चा समेत आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 40 अन्य घायल हो गए. पाकिस्तान में पिछले साल हुए चुनावों में कथित धांधली को लेकर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष इमरान खान द्वारा प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर इस्तीफे का दबाव बनाने को लेकर भीड को संबोधित करने के बाद यह घटना हुई.

यह घटना लाहौर से 350 किलोमीटर दूर मुल्तान शहर में हुई. जब इमरान ने अपना भाषण समाप्त किया तो पांच द्वारों पर सैकडों-हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए. जिला समन्वय अधिकारी (मुल्तान) जाहिद गोंडाल ने संवाददाताओं से कहा एक द्वार आधा खुला रहा जिसकी वजह से भगदड हुई. उन्होंने कहा कि भगदड में एक बच्चा समेत आठ लोगों की मौत हुई.

पार्टी उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी ने इस दुखद घटना के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने बताया कि इमरान के भाषण खत्म करने पर जिला प्रशासन ने बत्तियां बुझा दीं. प्रशासन ने आयोजन स्थल के तीन द्वार को भी बंद कर दिया जिससे लोगों को शेष दो द्वार का इस्तेमाल करने पर मजबूर होना पडा और उसकी वजह से भगदड हुई.

निश्तर अस्पताल के आपात निदेशक डॉ. परवेज ने कहा कि 40 घायलों में से पांच की हालत गंभीर है. सारी मौतें दम घुटने की वजह से हुई हैं. खान ने घटना के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच शुरु की जानी चाहिए. मुल्तान के उपायुक्त को रैली की व्यवस्था को लेकर सहयोग नहीं करने के लिए फटकार लगाई जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola