मासस को साथ लेकर चलना चाहता है झाविमो

रांची:झाविमो विधानसभा चुनाव में गंठबंधन को व्यापक बनाने में जुटा है. झाविमो की कोशिश है कि आनेवाले चुनाव में मासस को भी साथ लेकर चला जाये. बोकारो-धनबाद के खास क्षेत्रों में मासस की अच्छी पकड़ है. मासस नेताओं के साथ बाबूलाल मरांडी की बातचीत भी हुई है. इसमें चुनाव को लेकर संभावित गंठबंधन पर चर्चा […]
रांची:झाविमो विधानसभा चुनाव में गंठबंधन को व्यापक बनाने में जुटा है. झाविमो की कोशिश है कि आनेवाले चुनाव में मासस को भी साथ लेकर चला जाये. बोकारो-धनबाद के खास क्षेत्रों में मासस की अच्छी पकड़ है. मासस नेताओं के साथ बाबूलाल मरांडी की बातचीत भी हुई है. इसमें चुनाव को लेकर संभावित गंठबंधन पर चर्चा हुई. मासस नेता सुशांतो सेन और हलधर महतो ने बाबूलाल से संपर्क साधा था. इसमें कई सीटों पर समझौता को लेकर प्रारंभिक बातचीत हुई है. मासस की कोशिश है कि वामदलों के बीच संभावित गंठबंधन को लेकर चर्चा हो. वाम दलों के साथ झाविमो, झामुमो, आजसू जैसी पार्टियों के साथ एक बड़े गंठबंधन पर पार्टी मंथन कर रही है. 12 सितंबर को वामदलों की संयुक्त बैठक होने वाली है. इसमें मासस इस एजेंडे को दूसरे वाम दलों के समक्ष भी रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










