ePaper

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में भारतीय मूल के 7,000 लोग पकड़े गए

Updated at : 21 Feb 2020 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में भारतीय मूल के 7,000 लोग पकड़े गए

वाशिंगटनः अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में 2019 में भारतीय मूल के 7,720 लोगों को पकड़ा गया. इनमें से 272 महिलाएं और 591 नाबालिग थे. आधिकारिक आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है. उत्तरी अमेरिका पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 […]

विज्ञापन

वाशिंगटनः अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में 2019 में भारतीय मूल के 7,720 लोगों को पकड़ा गया. इनमें से 272 महिलाएं और 591 नाबालिग थे. आधिकारिक आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है. उत्तरी अमेरिका पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 (अक्टूबर 2018 -सितंबर 2019) के दौरान 8,51,508 लोगों को पकड़ा गया.

पूर्व के वित्तीय वर्ष की तुलना में इसमें 115 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और 12 साल में यह सर्वाधिक है. एनएपीए ने सूचना की स्वतंत्रता कानून के जरिए उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर बताया है कि अमेरिकी सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2019 में 272 महिलाओं और 591 नाबालिगों सहित भारतीय मूल के 7720 लोगों को पकड़ा. वर्ष 2017 में 4,620 भारतीयों को पकड़ा गया.

वर्ष 2014 में 1,663, वर्ष 2015 में 3,091 और वर्ष 2016 में 3,544 लोगों को पकड़ा गया. चहल ने कहा, यह बहुत चिंता की बात है कि अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करते समय अमेरिकी सीमा पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नाबालिगों को पकड़ा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola