ePaper

माली : हमले में नौ सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत

Updated at : 15 Feb 2020 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
माली : हमले में नौ सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत

बमाको : मध्य माली में एक के बाद एक हुए हमलों में नौ सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ज्यादातर मौत बेहद अशांत क्षेत्र में हिंसा के कारण हुई हैं. सरकार ने बताया कि 31 लोगों की मौत ओगोसागो गांव में रात में हुए हमले में हुई. […]

विज्ञापन

बमाको : मध्य माली में एक के बाद एक हुए हमलों में नौ सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत हो गयी. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि ज्यादातर मौत बेहद अशांत क्षेत्र में हिंसा के कारण हुई हैं. सरकार ने बताया कि 31 लोगों की मौत ओगोसागो गांव में रात में हुए हमले में हुई. इस गांव में फुलानी लोगों का बाहुल्य है जहां पिछले साल मार्च में 160 लोगों की मौत हुई थी.

इस नरसंहार का आरोप डोगोन मिलिशिया के लोगों पर लगा था. गांव के प्रमुख अली उस्मान बरी ने बताया कि करीब 30 बंदूकधारियों ने इस नये हमले को अंजाम दिया. उन्होंने कहा, “झोपड़ियों एवं फसलों को आग लगा दी गयी, मवेशियों को जला दिया गया या साथ ले जाया गया.” बरी ने कहा कि सरकार अपराधियों को ढूंढ निकालेगी. इससे पहले स्थानीय सरकार के अधिकारी ने कहा था कि 28 लोग लापता हैं. उन्होंने इस हमले के लिए डोगोन शिकारी समूह को जिम्मेदार ठहराया.

इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. अधिकारी और गांव के प्रमुख बरी दोनों ने कहा कि इलाके से सैनिकों को वापस ले लेने के बाद हमलावर कई घंटे तक यहां घूमते रहे. सेना ने बताया कि बाद में शुक्रवार की रात मध्य गावो क्षेत्र में घात लगाकर किए गए हमले में माली के आठ सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मध्य माली के मोंडोरो में सेना के शिविर पर हुए हमले में एक अन्य सैनिक की भी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola