ePaper

डोनाल्ड ट्रंप ने पेश की शांति योजना, इज़राइल की अविभाजित राजधानी रहेगी यरुशलम

Updated at : 29 Jan 2020 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप ने पेश की शांति योजना, इज़राइल की अविभाजित राजधानी रहेगी यरुशलम

वाशिंगटनः इजराइल-फलस्तीन विवाद को हल करने के मकसद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पश्चिम एशिया योजना का खाका पेश करते हुए मंगलवार को कहा कि ‘यरुशलम इज़राइल की अविभाजित राजधानी” रहेगी. ‍‍‍व्हाइट हाउस में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपने प्रशासन की पश्चिम एशिया शांति योजना पेश करते हुए ट्रंप ने […]

विज्ञापन
वाशिंगटनः इजराइल-फलस्तीन विवाद को हल करने के मकसद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पश्चिम एशिया योजना का खाका पेश करते हुए मंगलवार को कहा कि ‘यरुशलम इज़राइल की अविभाजित राजधानी” रहेगी. ‍‍‍व्हाइट हाउस में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपने प्रशासन की पश्चिम एशिया शांति योजना पेश करते हुए ट्रंप ने कहा कि इजराइल ने शांति की दिशा में बड़ा कदम उठाया है.
उन्होंने कहा कि उनकी योजना के तहत यरुशलम इजराइल की अविभाजित राजधानी रहेगा, बहुत अहम राजधानी. राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी दृष्टि यथार्थवादी दो-राष्ट्र का समाधान प्रस्तुत करती है. उन्होंने फलस्तीन की राजधानी के लिए पूर्वी यरुशलम का प्रस्ताव दिया. ट्रंप ने कहा कि यह उनके लिए (फलस्तीनियों के लिए) अंतिम मौका हो सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola