बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास एक के बाद एक दागे गए पांच रॉकेट

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास एक के बाद एक पांच रॉकेट दागे गए. हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है. उक्त जानकारियां एएफपी को दो सुरक्षा सूत्रों ने दी. एएफपी के संवाददाताओं ने भी दजला नदी के पश्चिमी किनारे धमाके की आवाज […]
बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद में रविवार को अमेरिकी दूतावास के पास एक के बाद एक पांच रॉकेट दागे गए. हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है. उक्त जानकारियां एएफपी को दो सुरक्षा सूत्रों ने दी.
एएफपी के संवाददाताओं ने भी दजला नदी के पश्चिमी किनारे धमाके की आवाज को सुना. आपको बता दें की जहां रॉकेट दागे गए है उसी क्षेत्र में अधिकतर अमेरिकी दूतावास स्थित हैं. एक सुरक्षा सूत्र ने बताया की तीन रॉकेट उच्च सुरक्षा परिसर में आकर गिरे जबकि एक अन्य ने कहा कि इस इलाके में पांच रॉकेट दागे गए हैं. बाद में इराक के सुरक्षा बलों के द्वारा भी एक बयान जारी किया गया. उनके अनुसार पांच रॉकेट उच्च सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में दागे गए है. उनके बयान में अमेरिकी दूतावास का जिक्र नहीं किया गया. हालांकि इस घटना में अबतक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










