ePaper

पद्म पुरस्कारों का एलान, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को पद्म विभूषण

Updated at : 25 Jan 2020 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
पद्म पुरस्कारों का एलान, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली को पद्म विभूषण

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस साल के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है.

इस साल राष्ट्रपति ने 141 पद्म पुरस्कारों का अनुमोदन किया है. इनमें सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री हैं.

इस बार 33 महिलाओं को पद्म पुरस्कार मिले हैं, 18 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, […]

विज्ञापन

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस साल के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है.

इस साल राष्ट्रपति ने 141 पद्म पुरस्कारों का अनुमोदन किया है. इनमें सात पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री हैं.

इस बार 33 महिलाओं को पद्म पुरस्कार मिले हैं, 18 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी से हैं जबकि 12 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और जॉर्ज फर्नाडीस को परणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है. बॉक्सिंग खिलाड़ी एमसी मेरी कॉम, क्लासिकल गायक श्री छन्नुलाल मिश्रा को भी देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाज़ा गया है.

https://twitter.com/ANI/status/1221088468597477376

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर (मरणोपरांत), बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी सिंधु और आनंद महिंद्रा, वेणु श्रीनिवासन को पद्म भूषण दिया गया. इनके अलावा नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एस.सी. जमीर और जम्मू-कश्मीर के नेता मुज़फ्फर हुसैन बेग को भी पद्म भूषण से नवाज़ा गया है.

वहीं अभिनेत्री कंगना रनौट, एकता कपूर, करण जौहर, गायक सुरेश वाडकर और अदनान सामी पद्म श्री की 118 लोगों वाली नाम की सूची में शामिल हैं.

इनके अलावा नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक संजीव बिकचंदानी, उद्योगपति भारत गोएंका, टेक्नोक्रेट नेमनाथ और गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह (मरणोपरांत) जैन को पद्म श्री दिया गया है.

भोपाल गैस त्रासदी के एक्टिविस्ट अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. इनके अलावा सामाजिक कार्यकता जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, तुलसी गौड़ा, मुन्ना मास्टर का नाम भी इस सूची में शामिल है.

जगदीश लाल आहूजा चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल के बाहर मरीजों मुफ़्त में ख़ाना खिलाते हैं. फैज़ाबाद से मोहम्मद शरीफ ने 25 हज़ार लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार किया था. हाथियों के डॉक्टर असम के कुशाल कुंअर शर्मा को भी पद्म श्री दिया गया है.

https://twitter.com/ANI/status/1221092068790947841

हर साल गणतंत्र दिवस के मौक़े पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया जाता है. इसके बाद राष्ट्रपति मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में उन्हें सम्मानित करते हैं.

पद्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची देखने के लिए आप यहां क्लिक/टैप कर सकते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola