अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हुए हमले के बाद ट्रंप ने कहा- ''ऑल इज वेल'', ईरान ने कही ये बात

वॉशिंगटन : ईरान द्वारा इराक में दो अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमले के बाद तनाव बढ़ चुका है. जहां अमेरिका ने कहा है कि वह इस हमले पर पैनी नजर बनाए हुए है वहीं ईरान ने कहा है कि उसने अपनी आत्मरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है. ईरान के विदेश मंत्री जावीद शराफ ने […]
वॉशिंगटन : ईरान द्वारा इराक में दो अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमले के बाद तनाव बढ़ चुका है. जहां अमेरिका ने कहा है कि वह इस हमले पर पैनी नजर बनाए हुए है वहीं ईरान ने कहा है कि उसने अपनी आत्मरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया है. ईरान के विदेश मंत्री जावीद शराफ ने हमले को लेकर बयान जारी किया और कहा कि यूएन के नियमों को देखते हुए हमले को अंजाम दिया गया है.
All is well! Missiles launched from Iran at two military bases located in Iraq. Assessment of casualties & damages taking place now. So far, so good! We have the most powerful and well equipped military anywhere in the world, by far! I will be making a statement tomorrow morning.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 8, 2020
ईरान के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी प्रतिक्रिया आयी है. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि ऑल इज वेल…ईरान की ओर से इराक में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी गईं हैं. फिलहाल इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. अभी तक सब ठीक-ठाक है. आगे उन्होंने लिखा कि हम सबसे ताकतवर हैं और दुनिया में हर जगह तकनीकी क्षमता से हमारी सेना लैस हैं. मैं कल सुबह इसपर बयान जारी करने का काम करूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




