‘ईरानी हैकरों” ने अमेरिकी सरकारी वेबसाइट हैक करने का दावा किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वाशिंगटनः ईरान के हैकर होने का दावा करने वाले एक समूह ने एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी की वेबसाइट हैक कर ली और शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने का संकल्प लेते हुए एक संदेश इस पर पोस्ट किया. ‘फेडरल डिपोजिट्री लाइब्रेरी प्रोग्राम’ की वेबसाइट पर हैकरों ने ‘‘ईरानियन हैकर्स” नाम से […]
विज्ञापन
वाशिंगटनः ईरान के हैकर होने का दावा करने वाले एक समूह ने एक अमेरिकी सरकारी एजेंसी की वेबसाइट हैक कर ली और शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने का संकल्प लेते हुए एक संदेश इस पर पोस्ट किया. ‘फेडरल डिपोजिट्री लाइब्रेरी प्रोग्राम’ की वेबसाइट पर हैकरों ने ‘‘ईरानियन हैकर्स” नाम से पेज डाला और उस पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी और ईरानी झंडे की तस्वीर लगा दी.
हैकरों ने वेबसाइट पर लिखा, (सुलेमानी के) अथक प्रयासों का पुरस्कार…. शहादत थी. वेबसाइट पर लिखा गया, उनकी रवानगी और ईश्वर की ताकत से उनका काम और मार्ग बंद नहीं होगा और उनके एवं अन्य शहीदों के खून से अपने गंदे हाथों को रंगने वाले अपराधियों से बदला लिया जाएगा. पेज पर सफेद पृष्ठभूमि में कैप्शन लिखा गया, यह ईरान की साइबर क्षमता का एक मामूली हिस्सा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










