अगर भाजपा हारी तो यह मोदी जी की नहीं मेरी हार होगी, हम जनादेश का सम्मान करेंगे: रघुवर दास

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों से यह स्पष्ट हो गया है कि झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी. स्थिति स्पष्ट होने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी चुनाव परिणाम नहीं आये हैं, लेकिन जो रुझान आ रहे हैं, उनका मैं स्वागत करता […]
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों से यह स्पष्ट हो गया है कि झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी. स्थिति स्पष्ट होने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी चुनाव परिणाम नहीं आये हैं, लेकिन जो रुझान आ रहे हैं, उनका मैं स्वागत करता हूं.
2014 के चुनाव में जो जनादेश मिला था, हमने उसका सम्मान किया और राज्य के विकास का पूरा प्रयास किया. अगर परिणाम आने के बाद भाजपा हारती है, तो यह मोदी जी की नहीं मेरी हार होगी. उसके बाद मैं आपके सामने फिर उपस्थित हो जाऊंगा. लोकतंत्र में जनता सर्वापरि है, इसलिए जो भी जनादेश मिलेगा मैं उसका सम्मान करूंगा.
चुनाव में मनमाफिक परिणाम ना मिलने और चूक के बारे में पूछे जाने पर रघुवर दास ने कहा कि पूरा परिणाम आने पर हम विश्लेषण करेंगे और उसके बाद ही मैं कुछ कह पाऊंगा. अभी रघुवर दास पूर्वी जमशेदपुर सीट से पीछे चल रहे हैं, उनके ही कैबिनेट में मंत्री रहे सरयू राय उनसे आठ हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










