#JharkhandElection: शुरुआती रुझान में कांटे की टक्कर, भाजपा 33, कांग्रेस-झामुमो-36, चमरा लिंडा पीछे

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. रुझानों के मुताबिक अब 81 सीटों से रुझान मिल रहे हैं और भाजपा और झामुमो गठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है. अभी भाजपा 33 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 36 सीटों पर आगे है. चुनाव आयोग ने अभी 48 सीटों की जानकारी दी है, […]
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. रुझानों के मुताबिक अब 81 सीटों से रुझान मिल रहे हैं और भाजपा और झामुमो गठबंधन में कांटे की टक्कर चल रही है. अभी भाजपा 33 सीटों पर और झामुमो गठबंधन 36 सीटों पर आगे है. चुनाव आयोग ने अभी 48 सीटों की जानकारी दी है, जिसके रुझानों के अनुसार भाजपा 17, झामुमो 15, कांग्रेस सात, आजसू दो, राजद तीन और बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है.
#JharkhandElection2019 : Latest Trends – Leading
AJSUP – 3
BJP – 23
INC – 12
IND –
JD(U)-
JMM – 24
JVM(P) – 3
RJD – 2
OTHERS – 4#PollsWithAIR | #JharkhandAssemblyPolls— All India Radio News (@airnewsalerts) December 23, 2019
इससे पहले मतगणना के एक घंटे बाद भाजपा को 39 सीटों पर बढ़त हासिल थी, जबकि झामुमो को 23, कांग्रेस को 12, जेवीएम तीन और आजसू को चार सीटों पर बढ़त हासिल थी. मतगणना की शुरुआत में सबसे पहले पोस्टल बैलट की गणना शुरू हुई और शुरुआती रुझानों के अनुसार भाजपा के लिए खबर बहुत अच्छी नहीं आ रही थी.
#JharkhandElection2019 : Latest Trends – Leading
AJSUP – 3
BJP – 23
INC – 12
IND –
JD(U)-
JMM – 24
JVM(P) – 3
RJD – 2
OTHERS – 4#PollsWithAIR | #JharkhandAssemblyPolls— All India Radio News (@airnewsalerts) December 23, 2019
बात अगर दिग्गजों की करें तो झारखंड की सबसे हॉट सीट जमशेदपुर पूर्वी है, जहां से मुख्यमंत्री रघुवर दास और रघुवर सरकार के मंत्री रहे सरयू राय आमने-सामने हैं. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रघुवर दास अभी आगे चल रहे हैं. आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली से आगे चल रहे हैं, कांग्रेस नेता आलमगीर आलम पाकुड़ से आगे चल रहे हैं. बाबूलाल मरांडी धनवार से आगे चल रहे हैं, वे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम के नेता हैं. भवनाथपुर से भानुप्रताप शाही भाजपा के नेता आगे चल रहे हैं, जबकि कोडरमा से शिक्षा मंत्री नीरा यादव आगे चल रही हैं. बरहेट से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं जबकि दुमका से हेमंत सोरेन फिलहाल पीछे चल रहे हैं. बिशुनपुर से चमरा लिंडा भाजपा के अशोक उरांव से पीछे चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




