पनामा की जेल में भीषण गोलीबारी, 12 कैदियों की मौत

पनामा सिटी : पनामा की एक जेल में गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 12 से अधिक लोग घायल हुए. पनामा प्रशासन ने यह जानकारी दी. यह गोलीबारी जेल के एक ब्लॉक में हुई जहां एक ही गिरोह के सदस्यों को रखा गया था. ऐसा प्रतीत होता है कि पनामा सिटी […]
पनामा सिटी : पनामा की एक जेल में गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 12 से अधिक लोग घायल हुए. पनामा प्रशासन ने यह जानकारी दी.
यह गोलीबारी जेल के एक ब्लॉक में हुई जहां एक ही गिरोह के सदस्यों को रखा गया था. ऐसा प्रतीत होता है कि पनामा सिटी के ला जोयिता जेल में हथियार तस्करी करके लाये गये थे.
घटनास्थल से पांच पिस्तौल और तीन रायफल बरामद हुए हैं.
नेशनल पुलिस के सहायक निदेशक अलेक्स मुनोज ने बताया कि तस्करी की यह समस्या लंबे समय से चल रही है और ‘कई तरीके हैं जिससे हथियार यहां तक पहुंच जाते हैं.
गृह विभाग ने बताया कि इस गोलीबारी में कोई गार्ड या जेल कर्मचारी घायल नहीं हुआ है और न ही कोई जेल से फरार हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




