करतारपुर कॉरिडोर के आसपास आतंकी शिविरों की मौजूदगी की खबरों को पाकिस्तान ने किया खारिज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने उसके पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के पास कथित आतंकी प्रशिक्षण शिविरों की मौजूदगी की खबरों को सोमवार को निराधार बताते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान बताया. खबरों के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सीमावर्ती नारोवाल जिले में आतंकी प्रशिक्षण गतिविधियां देखी हैं. इसी […]
विज्ञापन
इस्लामाबादः पाकिस्तान ने उसके पंजाब प्रांत के नारोवाल जिले में करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के पास कथित आतंकी प्रशिक्षण शिविरों की मौजूदगी की खबरों को सोमवार को निराधार बताते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान बताया.
खबरों के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सीमावर्ती नारोवाल जिले में आतंकी प्रशिक्षण गतिविधियां देखी हैं. इसी जिले में करतारपुर साहिब गुरद्वारा स्थित है. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान भारतीय मीडिया के एक वर्ग में आई बेबुनियाद खबरों को पूरी तरह खारिज करता है.
उसने कहा कि खबरें भारत में दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं. विदेश कार्यालय ने कहा, हमें इस बात में कोई संदेह नहीं है कि इस तरह के शरारतपूर्ण प्रयास निंदा के साथ खारिज कर दिये जाएंगे. करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन नौ नवंबर को किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










