करतारपुर गलियारा : तीर्थयात्रियों के आगमन की त्वरित मंजूरी के लिए 80 Immigration counter

लाहौर : पाकिस्तान ने गुरुद्वारा दरबार साहिब आने के इच्छुक श्रद्धालुओं को बिना वीजा प्रवेश की मंजूरी देने के लिए करतारपुर गलियारे में 80 आव्रजन काउंटर बनाये हैं. भारत और पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह करतारपुर गलियारे के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिससे भारतीय श्रद्धालु बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब आ […]
लाहौर : पाकिस्तान ने गुरुद्वारा दरबार साहिब आने के इच्छुक श्रद्धालुओं को बिना वीजा प्रवेश की मंजूरी देने के लिए करतारपुर गलियारे में 80 आव्रजन काउंटर बनाये हैं.
भारत और पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह करतारपुर गलियारे के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिससे भारतीय श्रद्धालु बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब आ सकेंगे. इस समझौते के तहत भारत से प्रतिदिन पांच हजार तीर्थयात्री यहां आ सकेंगे. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने अनुसार, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन प्रवेश द्वार बनाये हैं. वहीं, लौटने के लिए एक निर्दिष्ट मार्ग होगा. रिपोर्ट के अनुसार, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) भारतीय सीमा बल को श्रद्धालुओं की यात्रा के 10 दिन पहले मंजूर की गयी सूची सौंपेंगी. इन तीर्थयात्रियों को गुरुद्वारा दरबार साहिब ले जाये जाने से पहले इनका पासपोर्ट स्कैन किया जायेगा. यदि किसी श्रद्धालु का पासपोर्ट काली सूची में पाया गया तो उसे आने की अनुमति नहीं दी जायेगी.
रिपोर्ट के अनुसार, गलियारे में यात्रा के संचालन के लिए पाकिस्तानी गृह मंत्रालय ने दो सहायक निदेशक और एक उपनिदेशक सहित 169 निरीक्षक तथा उप निरीक्षक, कॉस्टेबल तथा महिला कॉस्टेबल नियुक्त किये हैं. इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी रेंजर जीरो प्वाइंट पर पहुंचने के बाद प्रत्येक तीर्थयात्री से 20 डॉलर लेंगे. मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए 80 आव्रजन काउंटर बनाने के अलावा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए दरबार साहिब से चार किलोमीटर दूर जीरो प्वाइंट पर एक आव्रजन कक्ष बनाया गया है. गुरुद्वारा दरबार साहिब में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताये थे. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर करतारपुर गुरुद्वारे का उदघाटन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




