एनपीसीआईएल में असिस्टेंट समेत 107 वेकेंसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने असिस्टेंट, स्टेनो, नर्स-ए, ड्राइवर, ओटी असिस्टेंट समेत 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्यता : नर्स-ए के लिए बारहवीं के साथ नर्सिंग एवं मिड वाइफरी में डिप्लोमा या नर्सिंग में बीएससी की योग्यता एवं केंद्र/राज्य नर्सिंग परिषद से नर्स के रूप में वैध […]
विज्ञापन
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) ने असिस्टेंट, स्टेनो, नर्स-ए, ड्राइवर, ओटी असिस्टेंट समेत 107 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं.
योग्यता : नर्स-ए के लिए बारहवीं के साथ नर्सिंग एवं मिड वाइफरी में डिप्लोमा या नर्सिंग में बीएससी की योग्यता एवं केंद्र/राज्य नर्सिंग परिषद से नर्स के रूप में वैध पंजीकरण जरूरी है. अन्य पदों के लिए योग्यता का विवरण अधिसूचना से प्राप्त करें.
आयु सीमा : नर्स ए, पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट और ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर के लिए 18 से 25 वर्ष एव असिस्टेंट पदों के लिए 21 से 28 वर्ष तय की गयी है.
वेतनमान : नर्स-ए, पैथोलॉजी के लिए 44,900 रुपये, लैब टेक्नीशियन के लिए 35,400 रुपये, फार्मासिस्ट के लिए 29,200 रुपये, एक्स रे टेक्नीशियन, स्टेनो और असिस्टेंट के लिए 25,500 रुपये, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट और ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर के लिए 21,700 रुपये वेतनमान तय किया गया है.
कैसे करें आवेदन : उम्मीदवार 6 नवंबर, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










