ब्रेग्ज़िट: ब्रितानी पीएम ने कहा, नई डील पर बनी सहमति

Updated at : 17 Oct 2019 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रेग्ज़िट: ब्रितानी पीएम ने कहा, नई डील पर बनी सहमति

PA Media

ब्रेग्ज़िट को लेकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच एक नई डील पर सहमति बन गई है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.

ब्रसेल्स में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के वार्ताकारों ने आख़िरकार इस विषय पर सहमति बना ली.

जॉनसन ने ट्वीट […]

विज्ञापन

PA Media

ब्रेग्ज़िट को लेकर ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच एक नई डील पर सहमति बन गई है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी.

ब्रसेल्स में ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के वार्ताकारों ने आख़िरकार इस विषय पर सहमति बना ली.

जॉनसन ने ट्वीट किया, ”हमलोगों ने शानदार नई डील को हासिल कर लिया है जिसने हालात को नियंत्रण में ले लिया है.”

दोनों पक्ष के वार्ताकार इस नई डील के क़ानूनी मसौदे पर काम कर रहे थे लेकिन अभी इस मसौदे को ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के संसद की मंज़ूरी हासिल करना बाक़ी है.

यूरोपीय संघ के अध्यक्ष ज़्यां-क्लाउड जंकर ने कहा कि ये निष्पक्ष और संतुलित समझौता है.

जंकर और जॉनसन ने अपने-अपने संसद से अपील की है कि वो इस नई डील का समर्थन करें.

ब्रिटेन के नेता प्रतिपक्ष लेबर पार्टी के जेरेमी कोर्बेन ने कहा कि नई डील तो उससे भी बदतर है जो पूर्व प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने तय किया था. कोर्बेन ने कहा कि इस नई डील को सांसदों के ज़रिए ख़ारिज किया जाना चाहिए.

यूरोपीय संघ के मुख्य वार्ताकार माइकल बर्नियर ने कहा कि नई डील के चार प्रमुख बिंदु हैं.

-उत्तरी आयरलैंड अभी भी यूरोपीय संघ के कुछ सीमित नियम-क़ानून से बंधा होगा.

-उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन के कस्टम सीमा के अंदर होगा लेकिन वो यूरोपीय संघ के सिंग्ल मार्केट के लिए प्रवेश द्वार होगा.

-इस बात पर सहमति बनी है कि यूरोपीय संघ एक सिंग्ल बाज़ार होगा लेकिन वैट पर ब्रिटेन के जायज़ हितों का ख्याल रखा जाएगा.

-उत्तरी आयरलैंड के प्रतिनिधि हर चार साल पर ये फ़ैसला करेंगे कि वो उत्तरी आयरलैंड में यूरोपीय संघ का नियम लागू करना चाहते हैं या नहीं.

लेकिन डीयूपी और उत्तर आयरलैंड की पार्टी ने इस नई डील को मानने से इनकार कर दिया है.

कंज़र्वेटिव पार्टी के कई सांसदों के इस्तीफ़ा देने और 20 सांसदों को पार्टी व्हीप से आज़ाद करदेने के कारण बोरिस जॉनसन के लिए इस नई डील को संसद से मंज़ूरी हासिल करना बहुत बड़ी चुनौती है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola