पाकिस्तान से करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए मनमोहन सिंह को बुलावा

Updated at : 30 Sep 2019 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान से करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए मनमोहन सिंह को बुलावा

पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया है.

विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने करतारपुर साहब कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह की काफ़ी तैयारी की है और प्रधानमंत्री इमरान ख़ान भी इसमें काफ़ी दिलचस्पी ले रहे हैं.

क़ुरैशी ने कहा कि वो […]

विज्ञापन

पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया है.

विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने करतारपुर साहब कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह की काफ़ी तैयारी की है और प्रधानमंत्री इमरान ख़ान भी इसमें काफ़ी दिलचस्पी ले रहे हैं.

क़ुरैशी ने कहा कि वो पाकिस्तान सरकार की ओर से मनमोहन सिंह को दावत दे रहे हैं और इसके लिए उन्हें लिखित में औपचारिक निमंत्रण भी जल्द भेजा जाएगा.

Getty Images

काॉरिडोर का उद्घाटन इसी साल नवंबर में होगा लेकिन अभी तारीख़ की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

हालांकि समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक़ 9 नवंबर से ये कॉरिडोर औपचारिक तौर पर शुरू हो जाएगा.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने मीडिया से कहा, "गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के मौके पर सिख श्रद्धालुओं के करतारपुर आने को लेकर हम बहुत खुश हैं."

https://www.youtube.com/watch?v=5X4slE3SqIM

दरबार साहिब से डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा

पिछले कई सालों से भारत में मौजूद सिख नेता पाकिस्तानी सरकार से इस कॉरिडोर पर काम शुरू करने की अपील कर रहे थे.

काफ़ी लंबी बातचीत के बाद दोनों सरकार इस निर्माण के लिए तैयार हुईं थीं.

ये कॉरिडोर पाकिस्तानी पंजाब के करतारपुर में दरबार साहिब को भारतीय पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ेगा.

भारतीय श्रद्धालु बिना वीज़ा के सरहद के उस पार जाकर दरबार साहिब गुरुद्वारा जा सकेंगे. इसके लिए उन्हें केवल एक परमिट लेना होगा.

BBC

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola