फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख,बताया-भारत का सच्चा दोस्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

न्यूयॉर्कः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति यॉक सिराक का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे यूरोपीय राजनीति में सबसे लंबे करियर रखने वाले नेताओं में से एक थे. पिछले कई सालों से वे अल्जाइमर और कमजोर याददाशत से जूझ रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन […]
विज्ञापन
न्यूयॉर्कः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति यॉक सिराक का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वे यूरोपीय राजनीति में सबसे लंबे करियर रखने वाले नेताओं में से एक थे. पिछले कई सालों से वे अल्जाइमर और कमजोर याददाशत से जूझ रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत एक सच्चे वैश्विक राजनीतिज्ञ और मित्र के जाने से दुखी है.
भारत ने जब 1998 में परमाणु परीक्षण किए थे, उसके बाद शिराक ने उसका समर्थन किया था. शिराक 86 वर्ष के थे. उन्होंने 1995 से 2007 तक फ्रांस के राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं दी. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, जैक शिराक के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. भारत एक सच्चे वैश्विक राजनीतिज्ञ के जाने से शोक में है. वह भारत के मित्र थे जिन्होंने भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने और उसका निर्माण करने में निर्णायक भूमिका निभाई.
भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी जनवरी 1998 में भारत में शिराक की पहली यात्रा के दौरान शुरू हुई थी. वह बाद में एक बार फिर राष्ट्रपति के रूप में 2006 में भारत आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










