हाफिज सईद के पास घर का खर्च चलाने के लिए पैसे नहीं, पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में लगायी गुहार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और ग्लोबल आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र से राहत मिली है. अब आतंकी हाफिज सईद अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकेगा. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के सामने गुहार लगाई थी. पाकिस्तान ने हाफिज सईद को अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी. […]
विज्ञापन
मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और ग्लोबल आतंकी हाफिज सईद को पाकिस्तान के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र से राहत मिली है. अब आतंकी हाफिज सईद अपने बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकेगा. पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के सामने गुहार लगाई थी. पाकिस्तान ने हाफिज सईद को अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी. इस पर संयुक्त राष्ट्र की समिति ने रोजमर्रा के खर्चों के लिए हाफिज सईद को अपने खाते का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कमिटी को भेजे पत्र में पाकिस्तान ने दलील दी थी कि हाफिज सईद के परिवार में चार सदस्य हैं और उस पर ही परिवार की जिम्मेदारी है. उसे अपने परिवार के लोगों के खाने-पीने, कपड़े आदि पर खर्च का प्रबंध करना पड़ता है इसलिए उसे बैंक खाते को इस्तेमाल करने की स्वीकृति दी जाए.
यह खबर ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान दुनिया के सामने दावा कर रहा है कि वह आतंकियों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है. हाल में टेरर फंडिंग को लेकर मुकदमा और गिरफ्तारी भी दिखाई गयी. भारत ने आतंकियों पर इस तरह की कार्रवाई को पाक का ड्रामा बताया था और अब यह साबित होता दिख रहा है.
बता दें कि हाफिज सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है. इससे पहले इस महीने की शुरुआत में भारत ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून (UAPA) बिल के तहत मौलाना मसूद अजहर, हाफिज सईद के अलावा जकी उर रहमान लखवी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जैसे 4 बड़े आतंकियों को वांटेड आतंकी घोषित किया था. भारत के इस फैसले का अमेरिका ने भी समर्थन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










