पाकिस्तान में तीन नाबालिग लड़कों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करके मार डाला

Updated at : 19 Sep 2019 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में तीन नाबालिग लड़कों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करके मार डाला

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तीन नाबालिग लड़कों का कथित रूप से अपहरण किया गया और अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी. इसके बाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. पुलिस को लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर कसूर जिले में मंगलवार को […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तीन नाबालिग लड़कों का कथित रूप से अपहरण किया गया और अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गयी. इसके बाद क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. पुलिस को लाहौर से करीब 50 किलोमीटर दूर कसूर जिले में मंगलवार को लड़कों के शव मिले. घटना को लेकर निवासी नाराज हो गये और उन्होंने चुनियां में सड़कें बाधित कर दीं और टायर जलाये। निवासियों ने चुनियां पुलिस थाने का घेराव भी किया और पथराव किया.

कुछ प्रदर्शनकारियों ने थाने को फूंकने का भी प्रयास किया. प्रदर्शनकारी तब वहां से रवाना हुए जब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बताया कि करीब 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस जल्द ही मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लेगी. नाबालिग लड़के पिछले महीने लापता हो गये थे.

स्थानीय लोगों का दावा है कि नाबालिग लड़कों की अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या के पीछे एक गिरोह है. पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक आरिफ नवाज खान ने संवाददाताओं से कहा कि कम से कम 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनके डीएनए नमूनों को जांच के लिए लाहौर की एक फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न की पुष्टि चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद होगी.

उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola