ePaper

क्या भारत-पाक के बीच तनाव होगा कम ? बोले ट्रंप- मोदी और इमरान से जल्द करूंगा मुलाकात

Updated at : 17 Sep 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
क्या भारत-पाक के बीच तनाव होगा कम ? बोले ट्रंप- मोदी और इमरान से जल्द करूंगा मुलाकात

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच ‘‘तनाव कम करने की दिशा में काफी प्रगति’ हुई है. ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों से शीघ्र मुलाकात करेंगे. उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच ‘‘तनाव कम करने की दिशा में काफी प्रगति’ हुई है. ट्रंप 22 सितंबर को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से कब और कहां मुलाकात करेंगे.

ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में एक प्रश्न के उत्तर में संवाददाताओं से कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करूंगा और मैं भारत एवं पाकिस्तान (के प्रधानमंत्रियों) से मुलाकात करूंगा. ट्रम्प के कार्यक्रम के अनुसार वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से इस महीने न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर मुलाकात कर सकते हैं. ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों की रिकॉर्ड संख्या को संबोधित करने के बाद ट्रंप ओहायो जाएंगे और इसके बाद उनके संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक महासभा सत्र के लिए न्यूयार्क जाने की संभावना है.

ट्रंप ने कश्मीर का जिक्र किए बिना कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘तनाव करने की दिशा में काफी प्रगति की गयी’ है. उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाने के पांच अगस्त के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola