ePaper

गर्भपात करने वाले डॉक्टर के घर से मिले 2,000 से भी ज्यादा भ्रूण, सब रह गये हैरान

Updated at : 15 Sep 2019 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भपात करने वाले डॉक्टर के घर से मिले 2,000 से भी ज्यादा भ्रूण, सब रह गये हैरान

जोलिएट : इंडियाना के एक गर्भपात क्लिनिक के एक दिवंगत डॉक्टर के इलिनोइस स्थित आवास से 2,000 से भी ज्यादा भ्रूणों के अवशेष मिले हैं. इन भ्रूणों को मेडिकल तरीके से संरक्षित करके रखा गया है. विल काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि डॉक्टर उल्रिच क्लोफर के परिवार के एक वकील ने गुरुवार को […]

विज्ञापन

जोलिएट : इंडियाना के एक गर्भपात क्लिनिक के एक दिवंगत डॉक्टर के इलिनोइस स्थित आवास से 2,000 से भी ज्यादा भ्रूणों के अवशेष मिले हैं. इन भ्रूणों को मेडिकल तरीके से संरक्षित करके रखा गया है.

विल काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बताया कि डॉक्टर उल्रिच क्लोफर के परिवार के एक वकील ने गुरुवार को कोरोनर कार्यालय में संपर्क कर मकान में भ्रूणों के अवशेष होने की आशंका जतायी थी.

गौरतलब है कि डॉक्टर की मौत पिछले ही सप्ताह हुई है. शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वहां से 2,246 भ्रूण मिले हैं जिन्हें मेडिकल तरीके से संरक्षित करके रखा गया था, लेकिन मकान के भीतर किसी भी तरह के ऑपरेशन आदि का कोई साक्ष्य नहीं मिला है.

कोरोनर कार्यालय ने भ्रूणों को जब्त कर लिया है. मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola