आर्टिकल 370 पर भारत को फिर मिला रूस का साथ, पाकिस्तान की निकली हवा

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान द्वारा मसले को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाने की कोशिश की हवा निकलने लगी है. रूस समेत कई बड़े देशों ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया है. कश्मीर मसले को लेकर पाकिस्तान पहले ही संयुक्त राष्ट्र में मुंह की खा चुका है. जम्मू-कश्मीर […]
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान द्वारा मसले को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाने की कोशिश की हवा निकलने लगी है. रूस समेत कई बड़े देशों ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया है. कश्मीर मसले को लेकर पाकिस्तान पहले ही संयुक्त राष्ट्र में मुंह की खा चुका है. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान में बौखलाहट है.
उसने कई देशों से साथ देने के लिए संपर्क किया मगर सभी देश ने पाकिस्तान के प्रोपगेंडा को खारिज कर दिया. बुधवार को भारत का सच्चा दोस्त इस मामले में खुल कर सामने आया. रूसी राजनयिक निकोले कुदाशेव ने बुधवार को कहा कि अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार का संप्रभु निर्णय है. यह भारत का आंतरिक मामला है. कश्मीर मसले को भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला और लाहौर समझौते के तहत हल किया जा सकता है. हमारे विचार बिल्कुल भारत जैसे ही हैं.
Russian Envoy to India, Nikolay Kudashev on #Article370: This is the sovereign decision of Indian government, it's an internal matter of India. All issues existing between India & Pakistan should be resolved through dialogue on the basis of Shimla agreement & Lahore declaration. pic.twitter.com/Cd9gip1o8d
— ANI (@ANI) August 28, 2019
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




