ePaper

PM मोदी की अंग्रेजी पर US Prez डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी- बोलते अच्छा हैं, लेकिन...

Updated at : 26 Aug 2019 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी की अंग्रेजी पर US Prez डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी- बोलते अच्छा हैं, लेकिन...

बिआरित्ज/लंदन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं लेकिन वह इस भाषा में बातचीत नहीं करना चाहते. ट्रंप ने यह बात फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत से पहले मजाकिया अंदाज में कही. दोनों नेताओं के बीच […]

विज्ञापन

बिआरित्ज/लंदन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं लेकिन वह इस भाषा में बातचीत नहीं करना चाहते.

ट्रंप ने यह बात फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच औपचारिक बातचीत से पहले मजाकिया अंदाज में कही. दोनों नेताओं के बीच फ्रांस के शहर बिआरित्ज में 40 मिनट तक चर्चा हुई.

दुनिया में औद्योगिक रूप से सबसे विकसित राष्ट्रों की बैठक की मेजबानी यही शहर कर रहा है. ट्रंप और मोदी ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से हाथ मिलाया और मीडिया से मुखातिब हुए.

मोदी ने पत्रकारों के सवालों का हिंदी में जवाब दिया. इस दौरान जब मोदी ने पत्रकारों से कहा कि वह नेताओं को अकेले में बात करने दें तो ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा, वह (प्रधानमंत्री मोदी) वास्तव में बहुत अच्छी अंग्रेजी बोलते हैं, लेकिन वह इसमें बात नहीं करना चाहते.

दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाथ भी पकड़ा तो कमरे में मौजूद हर कोई हंस पड़ा. मोदी ने ट्रंप को एक ‘दोस्त’ बताया और कहा कि यह ‘मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण बैठक है.’

ट्रंप ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ यहां होना बेहद अच्छा लग रहा है.’ उन्होंने कहा कि रविवार को जी7 शिखर सम्मेलन रात्रिभोज के दौरान उन्हें मोदी से ‘भारत के बारे में काफी कुछ सीखा.’ ट्रंप ने कहा, मनोहर जगह. यह बेहद खूबसूरत जगह है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola