ePaper

फ्रांस में भारतीयों के सामने बोले मोदी, हमने पांच साल के लिए सरकार का ‘गोल’ तय कर दिया है...

Updated at : 23 Aug 2019 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रांस में भारतीयों के सामने बोले मोदी, हमने पांच साल के लिए सरकार का ‘गोल’ तय कर दिया है...

पेरिस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी फ्रांस के दौरे पर हैं आज उन्होंने पेरिस में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत से गरीबी खत्म हो रही है. सरकार ने 75 दिनों में कई ऐसे फैसले किये जो बड़े बदलाव लाने वाले हैं. यह सब इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि देश में मजबूत […]

विज्ञापन

पेरिस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी फ्रांस के दौरे पर हैं आज उन्होंने पेरिस में भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत से गरीबी खत्म हो रही है. सरकार ने 75 दिनों में कई ऐसे फैसले किये जो बड़े बदलाव लाने वाले हैं. यह सब इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि देश में मजबूत सरकार है. जनता ने इस सरकार को अपना मत देकर उसे मजबूत बनाया है. मोदी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि फुटबॉल के खेल में ‘गोल’ का कितना महत्व है, तो हमारी सरकार ने पांच साल के लिए ‘गोल’ तय कर लिया है और उसे पूरा करेंगे.

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि फ्रांस से हमारे पुराने संबंध रहे हैं और हम साथ-साथ कई चुनौतियों का सामना कर चुके हैं. हमने साथ में ठोस कार्रवाई की है. हमारी दोस्ती ठोस आदर्शों पर बनी है.हमने देश में महिलाओं को मजबूत किया, मुस्लिम महिलाओं को ‘ट्रिपल तलाक’ से मुक्ति दिलाई. गरीबों के खाते बैंक खुलवाये. भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद एवं आतंकवाद पर लगाम कसा. यह हमारी सरकार की बड़ी उपलब्धि है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola