ePaper

ब्रिटेन में 19 सितंबर तक बढ़ी भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि

Updated at : 22 Aug 2019 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन में 19 सितंबर तक बढ़ी भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि

लंदन : भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि गुरुवार को 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गयी. नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है. वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की. नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के […]

विज्ञापन

लंदन : भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि गुरुवार को 19 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी गयी. नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है. वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की. नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है. उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ जेल में कैद है.

इसे भी देखें : ब्रिटेन की अदालत के सामने होगी नीरव मोदी की पेशी

ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिए अदालत में पेश किया जाता है. इससे पहले पिछली पेशी में मुख्य न्यायाधीश एम्मा अर्बथनॉट ने संकेत दिया था कि दोनों पक्ष प्रत्यर्पण के लिए प्रस्तावित पांच दिन की सुनवाई पर जल्दी ही सहमत हो सकते हैं. यह सुनवाई भी वीडियो लिंक के जरिये ही हुई थी.

इससे पहले अदालत कई बार नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर चुकी है. पिछले महीने ब्रिटेन के हाई कोर्ट ने भी नीरव मोदी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. यह उसकी चौथी जमानत याचिका थी. हाई कोर्ट की याचिका खारिज होने के बाद यह नीरव मोदी की दूसरी पेशी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola