पाकिस्तान ने वाघा सीमा से भारत-अफगानिस्तान व्यापार की संभावना खारिज की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह अफगानिस्तान को वाघा सीमा के रास्ते भारत से वस्तुओं का आयात नहीं करने देगा क्योंकि सीमापार व्यापार एक द्विपक्षीय मुद्दा है, ना कि त्रिपक्षीय. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के वाणिज्यिक सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही . द […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह अफगानिस्तान को वाघा सीमा के रास्ते भारत से वस्तुओं का आयात नहीं करने देगा क्योंकि सीमापार व्यापार एक द्विपक्षीय मुद्दा है, ना कि त्रिपक्षीय. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के वाणिज्यिक सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही .
द न्यूज ने दाऊद के हवाले से कहा, ‘‘हमने अफगानिस्तान से कहा है कि वाघा सीमा के जरिये व्यापार संपर्क नहीं जोड़े और वे इसके लिए तैयार हो गये हैं क्योंकि सीमापार व्यापार द्विपक्षीय मुद्दा है, त्रिपक्���ीय नहीं.” इस महीने के आखिर में अफगानिस्तान का दौरा करने जा रहे दाऊद ने कहा कि अफगान पक्ष वाघा सीमा के माध्यम से संपर्क के मुद्दे को उठाने वाला है लेकिन उन्होंने साफ किया कि अफगानिस्तान को एक ऐसे मंच पर द्विपक्षीय मुद्दे को नहीं उठाना चाहिए जो त्रिपक्षीय नहीं है और वे इसके लिए तैयार हो गये. भारत के साथ व्यापार निलंबित करने के संबंध में पूछे गये सवाल पर दाऊद ने कहा कि वह सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद जवाब देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










