चीन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुषमा के योगदान को सराहा

Updated at : 07 Aug 2019 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुषमा के योगदान को सराहा

बीजिंग : चीन ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विकास में उनके योगदान को याद किया. भाजपा की वरिष्ठ नेता स्वराज का मंगलवार रात नयी दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह 67 साल की […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने बुधवार को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विकास में उनके योगदान को याद किया. भाजपा की वरिष्ठ नेता स्वराज का मंगलवार रात नयी दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. वह 67 साल की थीं.

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, सुषमा स्वराज भारत की वरिष्ठ राजनीतिक नेता थीं. उन्होंने कहा, चीन सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री रहते कई बार चीन की यात्रा की और चीन-भारत संबंधों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया. सुषमा स्वराज ने अंतिम बार 27 फरवरी को चीन का दौरा किया था. इस दौरान वूझेन शहर में रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक में हिस्सा लेने के साथ-साथ उन्होंने बैठक से इतर चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola