ePaper

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर बनी सहमति

Updated at : 03 Aug 2019 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
भारत और अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर बनी सहमति

वाशिंगटन : भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने दोनों देशों के रक्षा उद्योग एवं उद्यमों (स्टार्टअप) के बीच सहयोग स्थापित करने में सहायक नीति पर आगे बढ़ने के लिए शुक्रवार को सहमति जतायी. भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह (डीपीजी) की शुक्रवार को यहां हुई 15वीं बैठक के दौरान इस संबंध में सहमति बनी. भारतीय पक्ष का […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत और अमेरिका के अधिकारियों ने दोनों देशों के रक्षा उद्योग एवं उद्यमों (स्टार्टअप) के बीच सहयोग स्थापित करने में सहायक नीति पर आगे बढ़ने के लिए शुक्रवार को सहमति जतायी. भारत-अमेरिका रक्षा नीति समूह (डीपीजी) की शुक्रवार को यहां हुई 15वीं बैठक के दौरान इस संबंध में सहमति बनी. भारतीय पक्ष का नेतृत्व रक्षा सचिव संजय मित्रा ने की.

वहीं, अमेरिका का प्रतिनिधित्व रक्षा नीति उप मंत्री जॉन रूड ने किया. डीपीजी भारत और अमेरिका के बीच रक्षा मुद्दों पर होने वाली शीर्ष अधिकारी स्तरीय बैठक प्रक्रिया है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समग्र समीक्षा करती है और आगे का रास्ता तय करती है.

शुक्रवार को जारी एक मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया, ‘आज हुई बैठक में हाल के वर्षों में रक्षा व्यापार, प्रौद्योगिकी, खरीद, उद्योग, शोध एवं विकास और सेना से सेना के बीच संपर्क समेत रक्षा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का जायजा लिया गया.’

यहां स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा, ‘अधिकारियों ने दोनों देशों के रक्षा उद्योग एवं उद्यमों के बीच सहयोग के महत्व को रेखांकित किया और इस संबंध में सहायक होने वाली नीति पर आगे बढ़ने के संबंध में सहमति जतायी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola