पाकिस्तान का दावा: ‘‘भारतीय जासूस'''' को पंजाब प्रांत से किया गया गिरफ्तार

लाहौर : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने एक ‘‘भारतीय जासूस” को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक शख्स को गिरफ्तार किया है और कहा है कि यह ‘‘भारतीय जासूस” है. स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने जासूस […]
लाहौर : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने एक ‘‘भारतीय जासूस” को गिरफ्तार करने का दावा किया है. पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत से एक शख्स को गिरफ्तार किया है और कहा है कि यह ‘‘भारतीय जासूस” है.
स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि उन्होंने एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसने जासूस होने की बात ‘‘स्वीकार” की है. पुलिस ने कहा कि ‘‘जासूस” की पहचान राजू लक्ष्मण के तौर पर हुई है, जिसे डेरा गाजी खान (डीजी खान) जिले के राखी गज इलाके से बुधवार को गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण को बलूचिस्तान प्रांत से डीजी खान में दाखिल होते समय गिरफ्तार किया गया. उसे आगे की जांच के लिए एक गुप्त स्थान पर भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




