ब्रिटेन की कोर्ट में विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर सुनवाई आज

लंदनः ब्रिटेन की एक कोर्ट में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी. माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद द्वारा उनके प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की अनुमति मांगी है. इससे पहले पांच अप्रैल को किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख […]
लंदनः ब्रिटेन की एक कोर्ट में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी. माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद द्वारा उनके प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की अनुमति मांगी है. इससे पहले पांच अप्रैल को किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख 63 वर्षीय माल्या के भारत प्रत्यर्पित होने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दी गयी थी.
माल्या ने कोर्ट में अपील की थी कि उसे भारत प्रत्यर्पित न किया जाए. अब इसी सप्ताह उनके नए आवेदन पर लंदन में रॉयल कोर्ट आफ जस्टिस की कोर्ट मौखिक सुनवाई करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




