ePaper

प्रत्यर्पण के आदेश को ब्रिटेन के हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे विजय माल्या

Updated at : 01 Jul 2019 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्यर्पण के आदेश को ब्रिटेन के हाईकोर्ट में चैलेंज करेंगे विजय माल्या

लंदन : संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण का मामला मंगलवार को फिर से ब्रिटेन की अदालत में लौटेगा. माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद द्वारा उनके प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की अनुमति मांगी है. माल्या को कथित रूप से 9,000 करोड़ […]

विज्ञापन

लंदन : संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या का प्रत्यर्पण का मामला मंगलवार को फिर से ब्रिटेन की अदालत में लौटेगा. माल्या ने ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद द्वारा उनके प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करने की अनुमति मांगी है. माल्या को कथित रूप से 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के मामले का सामना करने के लिए भारत को सौंपा जाना है.

इसे भी देखें : कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण पर फैसला आज, ईडी और सीबीआई की टीम लंदन रवाना

बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख 63 वर्षीय माल्या पहले ही दस्तावेज के जरिये अपील करने की छूट के मामले में ब्रिटेन के हाईकोर्ट में केस हार चुके हैं. अब इसी सप्ताह उनके नये आवेदन पर मौखिक सुनवाई होगी. लंदन में रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस के प्रशासनिक अदालत खंड की दो जजों की पीठ अप्रैल में दायर इस अपील पर सुनवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola