अमेरिका के टेक्सास में प्राइवेट प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

टेक्सासः अमेरिका के टेक्सास में प्राइवेट प्लेन क्रैश में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी. यह घटना रविवार को टेक्सास के एडिसन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर उस वक्त हुई जब प्लेन टेक ऑफ कर रहा था और अचानक हैंगर में घुस गया. इसके बाद उसमें आग लग गयी और इसमें सवार सभी 10 […]
विज्ञापन
टेक्सासः अमेरिका के टेक्सास में प्राइवेट प्लेन क्रैश में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी. यह घटना रविवार को टेक्सास के एडिसन म्यूनिसिपल एयरपोर्ट पर उस वक्त हुई जब प्लेन टेक ऑफ कर रहा था और अचानक हैंगर में घुस गया. इसके बाद उसमें आग लग गयी और इसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त हैंगर में कोई और मौजूद नहीं था नहीं तो यह घटना और बड़ी होती.
विमान हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और पुलिस विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है. एडिसन, टेक्सास के एक प्रवक्ता ने बताया कि डलास काउंटी मेडिकल एक्जामिनर ने 10 लोगों के मौत की पुष्टि की है और कोई भी जीवित नहीं है. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने ट्वीट कर बताया कि उसने एक जुड़वां इंजन वाले टर्बोप्रॉप यात्री विमान किंग एयर 350 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच के लिए एडिसन को एक टीम भेजी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










