ePaper

ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कतर में तैनात किए एफ-22 स्टेल्थ लड़ाकू विमान

Updated at : 29 Jun 2019 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कतर में तैनात किए एफ-22 स्टेल्थ लड़ाकू विमान

वाशिंगटन : अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को पहली बार कतर में रडार से बच निकलने में सक्षम एफ-22 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं. अमेरिकी वायुसेना की मध्य सैन्य कमान ने एक बयान में कहा कि एफ-22 रैप्टर स्टेल्थ विमानों को अमेरिकी बलों और हितों की रक्षा के लिए तैनात […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को पहली बार कतर में रडार से बच निकलने में सक्षम एफ-22 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं. अमेरिकी वायुसेना की मध्य सैन्य कमान ने एक बयान में कहा कि एफ-22 रैप्टर स्टेल्थ विमानों को अमेरिकी बलों और हितों की रक्षा के लिए तैनात किया गया है.

हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि कितने विमानों को कतर भेजा गया है. संबंधित एक तस्वीर में कतर के अल उदीद एयरबेस के ऊपर पांच विमान उड़ान भरते दिखाई देते हैं. ‘स्टेल्थ’ विमान रडार की पकड़ से बच निकलने में सक्षम होते हैं.

ईरान के साथ 2015 में हुए परमाणु करार से अमेरिका के बाहर निकलने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव गहरा गया है. अमेरिका ने ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए हैं. बीते सप्ताह ईरान द्वारा संवेदनशील खाड़ी जलक्षेत्र में अमेरिकी ड्रोन मार गिराए जाने के बाद तनाव और बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola