पाकिस्तान में महिला अधिकारों को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन पर मचा बवाल, ट्विटर पर उदारवादी-रूढ़ीवादियों में छिड़ी जंग

Updated at : 24 Jun 2019 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में महिला अधिकारों को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन पर मचा बवाल, ट्विटर पर उदारवादी-रूढ़ीवादियों में छिड़ी जंग

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में डिटर्जेंट के एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के विज्ञापन को लेकर हंगामा मच गया है, जिसमें रूढ़िवादी पितृसत्तात्मक देश में लैंगिक भेदभाव पर सवाल उठाये गये हैं. आलोचक इस्लाम का कथित तौर पर अपमान किये जाने की बात कह कंपनी की निंदा कर रहे हैं. अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल के स्वामित्व वाले […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में डिटर्जेंट के एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के विज्ञापन को लेकर हंगामा मच गया है, जिसमें रूढ़िवादी पितृसत्तात्मक देश में लैंगिक भेदभाव पर सवाल उठाये गये हैं. आलोचक इस्लाम का कथित तौर पर अपमान किये जाने की बात कह कंपनी की निंदा कर रहे हैं. अमेरिकी कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल के स्वामित्व वाले एरियल साबुन के विज्ञापन में महिलाओं से रूढ़िवादी नियमों को तोड़ने और करियर की दिशा में आगे बढ़ने को कहा गया है.

इसे भी देखें : World Cup मैच पर पाकिस्तानी चैनल के विज्ञापन ने उड़ाया विंग कमांडर अभिनंदन का मजाक, गुस्से में लोग

विज्ञापन में विभिन्न पेशे की कई महिलाओं को दिखाया गया है, जिसमें एक पत्रकार और एक डॉक्टर भी शामिल हैं, जिन्हें रस्सी पर टंगी चार मैली चादरों को हटाते हुए दिखाया गया है. इन चादरों पर पाकिस्तान में महिलाओं के संबंध में रूढ़ीवाद को लेकर कहे जाने वाली कुछ बातों का जिक्र है, मसलन ‘लोग क्या कहेंगे?’, ‘चारदीवारी में रहो’ आदि.

विज्ञापन पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मरूफ के इस कथन के साथ समाप्त होता है, “चारदीवारी में रहो, ये सिर्फ वाक्य नहीं बल्कि दाग हैं.” इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, जिसमें रूढ़िवादी लोग ट्विटर पर ‘एरियल का बहिष्कार करो’ जैसे हैशटैग का प्रयोग कर रहे हैं. कुछ लोग इसे इस्लाम का अपमान बता रहे हैं, तो कुछ लोग इन उदारवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जो पाकिस्तान में उदारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं. इसके अलावा, कुछ पाकिस्तानी नियामकों ने इस विज्ञापन पर सेंसर लगाने और इसे हटाने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola