ePaper

कांगो में भारतीय महिला शांति सैनिकों का अभियान शुरू

Updated at : 24 Jun 2019 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
कांगो में भारतीय महिला शांति सैनिकों का अभियान शुरू

संयुक्त राष्ट्र : शांति सैनिकों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण जगहों में शुमार अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भारत की तरफ से आये महिला शांतिसैनिकों के दल ने कार्यभार संभाल लिया है. यह दल यहां चल रहे संघर्ष से सर्वाधिक पीड़ित महिलाओं और बच्चों की मदद करने आया है. भारत की […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : शांति सैनिकों के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण जगहों में शुमार अफ्रीकी देश कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भारत की तरफ से आये महिला शांतिसैनिकों के दल ने कार्यभार संभाल लिया है.

यह दल यहां चल रहे संघर्ष से सर्वाधिक पीड़ित महिलाओं और बच्चों की मदद करने आया है. भारत की ओर से आये महिला शांतिसैनिकों के दल में 20 महिला शांतिसैनिक हैं और इन्हें गत सप्ताह डीआर कांगो में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरता मिशन के तहत नियुक्त किया गया है.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने 20 जून को इसकी जानकारी साझा करते ट्वीट किया और इन शांतिसैनिकों का छाया चित्र भी जारी किया.

स्थायी मिशन के सैन्य सलाहकार संरा कर्नल संदीप कपूर ने बताया कि यह तैनाती महासचिच एंतोनियो गुतारेस की पहल और प्राथमिकता के अनुरूप की गई है ताकि संयुक्त राष्ट्र में महिला शांतिसैनिकों की सहभागिता में इजाफा किया जा सके.

कपूर ने बताया कि इस दल को डीआर कांगो के उत्तरी कीवू प्रांत में तैनात किया गया है. यह क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है और इस पर कब्जे को लेकर करीब 38 सशस्त्र समूह संघर्षरत हैं.

महिला शांतिसैनिकों का यह दल स्थानीय महिलाओं और बच्चों की मदद करेगा जो कि इस संघर्ष में सबसे अधिक प्रभावित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola