ePaper

Pakistan : ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Updated at : 21 Jun 2019 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Pakistan : ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, कई घायल

कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को एक यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे में जिन्ना एक्सप्रेस के चालक और उसके दो सहायकों की मौत हो […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बृहस्पतिवार को एक यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि हादसे में जिन्ना एक्सप्रेस के चालक और उसके दो सहायकों की मौत हो गयी, जबकि घायलों को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे के कारण रेल यातायात कुछ घंटों के लिए बाधित रहा, जिसकी वजह से हैदराबाद और कोटरी रेलवे स्टेशन पर यात्री काफी देर तक फंसे रहे.

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची से आ रही ट्रेन लाहौर जा रही थी, जो पीछे से खड़ी मालगाड़ी में जा घुसी. अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण कोयला लेकर यूसुफवाला जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गये.

ट्रेन की आवाजाही बहाल करने के वास्ते मलबा साफ करने के लिए कर्मचारियों और मशीनों को काम पर लगाया गया और कई दल बचाव कार्य में लगे हुए थे. अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ी को क्षतिग्रस्त डिब्बों से अलग कर एक रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया.

केंद्रीय रेल मंत्री शेख रशीद ने मामले की जांच 24 घंटे के भीतर पूरी करने के निर्देश जारी किये हैं. मंत्री ने दुर्घटना के कारण लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola