फ्रांस की जेल में एक कैदी ने दो गार्ड को बंधक बनाया

Updated:
विज्ञापन
फ्रांस की जेल में एक कैदी ने दो गार्ड को बंधक बनाया

पेरिस : उत्तर पश्चिम फ्रांस में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में देसी हथियार से लैस एक कैदी ने दो गार्ड को बंधक बना लिया. घटना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक बंधक को मुक्त करा लिया गया है. कैदी ने अब भी दूसरी बंधक एक महिला प्रशिक्षु को पकड़ रखा है. इस […]

विज्ञापन

पेरिस : उत्तर पश्चिम फ्रांस में एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में दे���ी हथियार से लैस एक कैदी ने दो गार्ड को बंधक बना लिया. घटना से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एक बंधक को मुक्त करा लिया गया है. कैदी ने अब भी दूसरी बंधक एक महिला प्रशिक्षु को पकड़ रखा है. इस जेल में खतरनाक और कुख्यात कैदी रहते हैं.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान से आतंकवादी ठिकानों के खात्मे के बिना भारत से उसकी वार्ता निरर्थक : हक्कानी

पुलिस के विशेष बल मंगलवार को हेलीकॉप्टर से कोंडे-सुर-सार्थे पेनीटेंनिटयरी केंद्र पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि हथियार से लैस कैदी ने भोजन परोसने के दौरान गार्ड और महिला प्रशिक्षु को बंधक बना लिया. न्याय मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि कैदी का मानसिक रोगों और बंधक बनाने का इतिहास रहा है. उसे लूट, बलात्कार और एक साथी कैदी की हत्या का दोषी ठहराया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola