Mali Unrest : माली के गांव में 100 लोगों की हत्या, 19 लापता

बमाको : मध्य माली के अशांत क्षेत्र में हिंसा की घटना में एक गांव में आधी रात को नृशंस हमले में करीब 100 लोगों की हत्या कर दी गयी. अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना के बारे में बताया. हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन डोगोन समुदाय की आबादी वाले एक […]
बमाको : मध्य माली के अशांत क्षेत्र में हिंसा की घटना में एक गांव में आधी रात को नृशंस हमले में करीब 100 लोगों की हत्या कर दी गयी. अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना के बारे में बताया.
हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन डोगोन समुदाय की आबादी वाले एक गांव को निशाना बनाकर किये गए नरसंहार को जवाबी हमला माना जा रहा है.
जातीय मूल की आबादी के बीच आपसी संघर्ष में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. इस घटना के तीन सप्ताह पहले डोगोन समूह ने फुलानी समुदाय के करीब 160 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.
कुंडोऊ जिले के एक अधिकारी ने बताया, 95 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है. शवों को जला दिया गया. हम अन्य शवों की तलाश कर रहे हैं. यह घटना जिस इलाके में हुई है वह कुंडोऊ जिले में आता है.
सरकार ने भी मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए 19 लोगों के लापता होने की बात कही है. जानवरों को भी मार डाला गया और घरों में आग लगा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










