ePaper

किम जोंग उन की बहन सामूहिक खेल कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर फिर से दीं दिखाई

Updated at : 04 Jun 2019 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
किम जोंग उन की बहन सामूहिक खेल कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर फिर से दीं दिखाई

सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की छोटी बहन प्योंगयांग में एक सामूहिक खेल कार्यक्रम के दौरान 50 दिनों बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं. मीडिया में इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि किम यो जोंग को उनके भाई ने वॉशिंगटन के साथ परमाणु शिखर वार्ता असफल […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की छोटी बहन प्योंगयांग में एक सामूहिक खेल कार्यक्रम के दौरान 50 दिनों बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं. मीडिया में इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी कि किम यो जोंग को उनके भाई ने वॉशिंगटन के साथ परमाणु शिखर वार्ता असफल रहने के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर रहने को कहा है.

किम यो जोंग के सार्वजनिक तौर पर नजर आने के बाद मीडिया की इन अटकलों पर प्रश्न चिह्न लग गया है. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को दिखाया कि जोंग अपने भाई, उनकी पत्नी और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठकर प्योंगयांग के मे डे स्टेडियम में तालियां बजा रही हैं और संगीतमय प्रस्तुति का आनंद ले रही हैं.

सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि उत्तर कोरिया के अधिकारी किम योंग चोल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की. ऐसा बताया जा रहा था कि चोल को शिखर वार्ता असफल रहने के बाद कड़े श्रम की सजा दी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola