ePaper

इस्राइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में एयरबेस पर हमला किया

Updated at : 03 Jun 2019 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
इस्राइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में एयरबेस पर हमला किया

दमिश्क : सीरिया ने आरोप लगाया है कि इस्राइल ने उसके होम्स प्रांत में एक एयरबेस को निशाना बनाया है. 24 घंटे के अंदर यह दूसरा ऐसा हमला है. सरकारी समाचार एजेंसी सना ने सैन्य सूत्र के हवाले से खबर दी है कि सीरिया के हवाई रक्षा प्रणाली ने रविवार को इज़राइल के एक हमले […]

विज्ञापन

दमिश्क : सीरिया ने आरोप लगाया है कि इस्राइल ने उसके होम्स प्रांत में एक एयरबेस को निशाना बनाया है. 24 घंटे के अंदर यह दूसरा ऐसा हमला है. सरकारी समाचार एजेंसी सना ने सैन्य सूत्र के हवाले से खबर दी है कि सीरिया के हवाई रक्षा प्रणाली ने रविवार को इज़राइल के एक हमले को नाकाम कर दिया और टी-4 एयरबेस को निशाना बनाकर दागे गये दो रॉकेटों को मार गिराया.

सूत्र ने बताया कि शेष रॉकेटों ने एक सैनिक की जान ले ली जबकि दो अन्य जख्मी हो गये. इसके अलावा हथियार डिपो को नुकसान पहुंचा है. ब्रिटेन के ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि सीरिया के एक सैनिक समेत पांच लोगों की मौत हुई है. इसने कहा कि हमले ने रॉकेट डिपो को भी नष्ट कर दिया है.

निगरानी संस्था ने कहा कि सीरियाई सेना के अलावा, एयरबेस पर ईरानी लड़ाके और हिज्बुल्ला के अर्द्धसैनिक बल भी मौजूद थे. यह हमला इस्राइल के सीरिया में हमला करने की बात स्वीकारने के कुछ घंटों बाद हुआ है. इस्राइल ने कहा कि उसने पड़ोसी देश से रॉकेट दागे जाने के जवाब में हमला किया है.

संस्था ने कहा कि राजधानी के दक्षिण में हुए हमले में सीरियाई सैनिक और विदेशी लड़ाकों समेत 10 लोग मारे गये हैं. इस्राइल ने ईरान और हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाने के नाम पर सीरिया पर सैकड़ों हवाई हमले किये हैं.

इस्राइल कहता है कि वह अपने कट्टर दुश्मन ईरान को सीरिया में सैन्य रूप से घुसने से रोकने के लिए दृढ़ है. सीरिया में ईरान समर्थित राष्ट्रपति बशर अल असद आठ साल की लड़ाई के बावजूद पद पर बने हुए हैं. इस लड़ाई में 3,70,000 लोगों की मौत हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola