ePaper

पाकिस्तान में जमात-उद-दावा के तीन आतंकी गिरफ्तार

Updated at : 31 May 2019 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में जमात-उद-दावा के तीन आतंकी गिरफ्तार

लाहौर : मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के तीन आतंकियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है. यहां गुरुवार देर रात जारी एक बयान में पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी)ने कहा कि उसने लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में एक ठिकाने पर […]

विज्ञापन

लाहौर : मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के तीन आतंकियों को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से गिरफ्तार किया गया है. यहां गुरुवार देर रात जारी एक बयान में पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी)ने कहा कि उसने लाहौर से करीब 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में एक ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए जमात के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

बयान में कहा गया, ‘इनके पास के लाखों रुपये बरामद किये गये, जो इन्होंने आतंकवादी गतिविधियों के लिए जुटाये थे.’ विभाग ने बताया कि इनके खिलाफ फैसलाबाद में आतंकवाद निरोधक अदालत में एक रिपोर्ट भी पेश की गयी है.

पिछले सप्ताह भी अधिकारियों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों को धन मुहैया कराने के खिलाफ देश भर में कार्रवाई चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola