ePaper

किम पर अब भी भरोसा है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को

Updated at : 26 May 2019 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
किम पर अब भी भरोसा है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को

तोक्यो : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण तथा बंद पड़ी परमाणु वार्ता के बीच कहा है कि उन्हें कोरियाई नेता किम जोग उन पर भारोसा है. ट्रंप फिलहाल जापान की यात्रा पर हैं. उनका मकसद इस निकट सहयोगी देश के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

तोक्यो : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण तथा बंद पड़ी परमाणु वार्ता के बीच कहा है कि उन्हें कोरियाई नेता किम जोग उन पर भारोसा है. ट्रंप फिलहाल जापान की यात्रा पर हैं. उनका मकसद इस निकट सहयोगी देश के साथ संबंधों को मजबूत बनाना है.

उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया पर अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन पर एक कार्यक्रम के जरिये किम उन्हें एक ‘संदेश’ दे रहे हैं. इस कार्यक्रम में पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन को किम की आलोचना करने के लिए बेहद कम ‘आई क्यू’ वाला ‘मूर्ख व्यक्ति’ बताया गया है.

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘उत्तर कोरिया ने कुछ छोटी मिसाइलों का प्रक्षेपण किया, जिससे मेरे कुछ लोग तथा कुछ अन्य लोग परेशान हुए, लेकिन मैं नहीं.’ ट्रंप का स्पष्ट रूप से इशारा इस माह की शुरुआत में उत्तर कोरिया द्वारा किये गये मिसाइल परीक्षण की ओर था.

ट्रंप ने ट्वीट किया,‘मुझे भरोसा है कि किम मुझसे किये गये वादे पर कायम रहेंगे. साथ ही वह जो बाइडेन को कम (किम) आईक्यू वाला तथा बेकार व्यक्ति बताते हुए मुस्कराये. शायद वह मुझे कुछ संदेश दे रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola