ePaper

वेनेजुएला की जेल में झड़प में 23 कैदियों की मौत : अधिकार समूह

Updated at : 25 May 2019 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
वेनेजुएला की जेल में झड़प में 23 कैदियों की मौत : अधिकार समूह

काराकस : वेनेजुएला की एक जेल में शुक्रवार को हथियारबंद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में कम से कम 23 कैदी मारे गये. कैदियों के एक अधिकार समूह ने यह जानकारी दी. वेनेजुएलन प्रिजन ऑब्जरवेटरी के हुम्ब्रेतो प्रादो ने बताया कि सामान छीन लिये जाने के डर से कैदियों ने जेल अधिकारियों को अंदर […]

विज्ञापन

काराकस : वेनेजुएला की एक जेल में शुक्रवार को हथियारबंद कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में कम से कम 23 कैदी मारे गये. कैदियों के एक अधिकार समूह ने यह जानकारी दी.

वेनेजुएलन प्रिजन ऑब्जरवेटरी के हुम्ब्रेतो प्रादो ने बताया कि सामान छीन लिये जाने के डर से कैदियों ने जेल अधिकारियों को अंदर घुसने नहीं दिया. उस वक्त कई कैदियों के पास हथियार थे.

उन्होंने बताया कि झड़प में कम से कम 18 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. जेल में एक विस्फोट होने की भी सूचना है. वेनेजुएला की जेलों में होने वाली झड़पों में 2017 से अभी तक 130 से ज्यादा कैदियों की मौत हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola