ePaper

उत्तर कोरिया ने जहाज जब्ती पर संरा से ‘गैंगस्टर'' अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Updated at : 18 May 2019 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने जहाज जब्ती पर संरा से ‘गैंगस्टर'' अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

सियोल : उत्तर कोरिया ने अमेरिका द्वारा उसके एक मालवाहक जहाज को जब्त किए जाने को गैर-कानूनी कृत्य बताते हुए इसे तुरंत लौटाए जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से कदम उठाने का अनुरोध किया है. अमेरिका ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उसने प्रतिबंध के उल्लंघन संबंधी गतिविधियों के कारण उत्तर कोरिया में पंजीकृत […]

विज्ञापन

सियोल : उत्तर कोरिया ने अमेरिका द्वारा उसके एक मालवाहक जहाज को जब्त किए जाने को गैर-कानूनी कृत्य बताते हुए इसे तुरंत लौटाए जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र से कदम उठाने का अनुरोध किया है. अमेरिका ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उसने प्रतिबंध के उल्लंघन संबंधी गतिविधियों के कारण उत्तर कोरिया में पंजीकृत मालवाहक जहाज एम/वी वाइज ऑनेस्ट को अपने कब्जे में ले लिया है.

इसे भी देखें : उत्तर कोरिया को लेकर अमेरिका और रूस का ‘समान उद्देश्य’: पोम्पिओ

एक साल पहले इस जहाज को इंडोनेशिया में कब्जे में लिया गया था. पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया द्वारा छोटी दूरी की मिसाइलों से हथियारों के परीक्षण के बाद बढ़े तनाव के बीच यह जब्ती हुई है. उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को शुक्रवार को भेजे गये एक पत्र में संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के स्थायी प्रतिनिधि किम सोंग ने कहा कि यह गैर-कानूनी और सख्त कदम है.

पत्र में कहा गया कि जब्ती का यह कदम साफ तौर पर संकेत देता है कि असल में अमेरिका एक गैंग्स्टर देश है, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों की परवाह नहीं करता. उत्तर कोरिया के प्रतिनिधि ने कोरियाई प्रायद्वीप में स्थिरता के लिए गुटेरेस से तुरंत कदम उठाने का अनुरोध किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola