ePaper

नेपाल के वित्त मंत्री ने भारतीय कंपनियों को निवेश का न्योता दिया

Updated at : 16 May 2019 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल के वित्त मंत्री ने भारतीय कंपनियों को निवेश का न्योता दिया

काठमांडू : नेपाल के वित्त मंत्री युवराज खातीवाडा ने बृहस्पतिवार को भारतीय कंपनियों को अपने देश में निवेश का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि नेपाल में राजनीतिक स्थिरता है, जो कारोबार करने की दृष्टि से अनुकूल है. वित्त मंत्री खातीवाड़ा ने दो दिन के नेपाल-भारत फ्रेंचाइज निवेश प्रदर्शनी और सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित […]

विज्ञापन

काठमांडू : नेपाल के वित्त मंत्री युवराज खातीवाडा ने बृहस्पतिवार को भारतीय कंपनियों को अपने देश में निवेश का न्योता दिया. उन्होंने कहा कि नेपाल में राजनीतिक स्थिरता है, जो कारोबार करने की दृष्टि से अनुकूल है.

वित्त मंत्री खातीवाड़ा ने दो दिन के नेपाल-भारत फ्रेंचाइज निवेश प्रदर्शनी और सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अपने देश के युवाओं का आह्वान किया कि वे भारत की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ फ्रेंचाइजी सहयोग के जरिये अपने कारोबार स्थापित करें. उन्होंने कहा कि नेपाल ने आज राजनीतिक स्थिरता हासिल कर ली है. ऐसे में देश में घरेलू के अलावा विदेशी निवेशकों से भी निवेश हासिल करने का अच्छा अवसर है. यह आयोजन मुख्य रूप से उद्यमिता विकास के जरिये भारत और नेपाल के संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola